यमन में आवासीय क्षेत्रों पर यमनी शासन के समर्थक सैनिकों के आक्रमण पर आक्रोश जताने के लिए राजधानी सनआ में आज जनता ने रैलियां निकालीं।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी नगर तइज़ के नागरिकों से एकता व समरस्ता दर्शाने के लिए आज सनआ में प्रदर्शन हुए। ज्ञात रहे शुक्रवार को तइज़ में यमनी तानाशाह अब्दुल्लाह सालेह के समर्थक सैनिकों की गोलाबारी में 17 व्यक्ति हताहत और दर्जनों घायल हुए। शासन के विरुद्ध प्रदर्शनों में आगे रहने वाले तइज़ के अलरौज़ा और ज़ैदल मुश्की क्षेत्रों पर भी शासन के समर्थक सैनिकों ने गोलाबारी की थी। ज्ञात रहे अब्दुल्लाह सालेह के विरुद्ध इस वर्ष के आरंभ में शुरु हुए प्रदर्शनों के समय से तइज़ तनाव का केन्द्र बिन्दु है। यमन की सत्ता पर दशकों से क़ब्ज़ा जमाए अब्दुल्लाह सालेह सत्ता से हटने की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपील को अनसुना करते आ रहे हैं। ज्ञात रहे यमन में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की दमनात्मक कार्यवाही के बावजूद कल पूरे यमन में दसियों हज़ार की संख्या में जनता सड़कों पर निकली और सालेह से सत्ता से तुरंत हटने की अपनी मांग दोहराई।
.......
166